थोड़ी सी बेवफाई

रिश्‍तों को तोड़ने के लिए थोड़ी सी बेवफाई काफी होती है। प्‍यार पर किसी का जोर नहीं चलता ऐसे में जीवन के किसी मोड़ पर अगर आप साथी के साथ बेवफाई करते हैं तो लौटने के लिए भी आपको खुद ही पहल करना होगा। निश्चित रूप से प्यार करने वालों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण मसला है।

इन दिनों रिश्‍तों में बेवफाई की प्रतिदिन दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस टूटे हुए रिश्ते को दुबारा सुधारने की कोशिश करना काफी मुश्किल काम है। लेकिन फिर भी कुछ लोग बेवफाई के बाद भी पुराने साथी के पास लौटना चाहते हैं उन्‍हें समझ में नहीं आता कि कैसे करें यह पहल।

1. सबसे पहले आपने जो गलती की है उसके लिए मॉंफी मांगने के लिए तैयार रहें। यह टूटे हुए दिल के घावों को भरने में काफी मददगार है।

2. नए रिश्‍ते से खुद को पूरी तरह से मुक्त करे क्योंकि किसी तीसरे के रहते पुराने रिश्ते को सच्चाई के साथ पुन: कायम नही कर सकते है।

3. साथी की पीड़ा को कम करने के लिए प्‍यार भरी बातों करें। पुराने दिनों को याद करवाएं। साथी को ज्‍यादा समय दें। बेवफाई के बाद गंभीर रूप से घायल रिश्तों को दुबारा बनाने के लिए प्यार की नीव रखना बहुत जरूरी है।

4. बेवफाई के बाद साथी के मन काफी कड़वाहट भर जाती है। इसलिए अगर साथी बुरा भला कहती है तो यह सब सुनने को तैयार रहें। उसकी शिकायतों को समझदारी से दूर करने का प्रयत्‍न करें।

5. साथी के साथ कहीं बाहर घूमने निकल जाएं। नए माहौल में दोनों को एक दूसरे को नए सिरे से समझने में मदद मिलेगा और रिश्‍ते में नई स्‍फूर्ति का संचार होगा।

6. यह दिल से जुड़ा मामला होता है इसलिए दिल पर लगी चोट को भूलने में समय लग सकता है। सही वक्‍त आने का इंतजार करें। इस दौरान साथी के पसंद को अहमियत दें।

7. कई बार बेवफाई के बाद लोग छला हुआ महसूस करते हैं उनमें आत्‍मविश्‍वास की कमी हो जाती है। उसके खोए हुए आत्‍मविश्‍वास को वापस लाने में मदद करें।